Holly FAMILY

Schedule

Fri, 15 Jan, 2027 at 01:30 pm

UTC+05:30
Location

Sampangiram Nagar | Bangalore, KA

Advertisement
राजाओं का दूसरा ग्रन्थ 5:1-15"इस्राएल में बहुत-से कोढ़ी थे। उन में से कोई नहीं, बल्कि सीरी नामन ही नीरोग किया गया है।"अराम के राजा के सेनाध्यक्ष नामन को अपने स्वामी का सम्मान तथा कृपादृष्टि प्राप्त थी, क्योंकि प्रभु ने नामन द्वारा अरामियों को विजय दिलायी थी। वह महान् योद्धा था, किन्तु कोढ़ी था। अरामी छापामार किसी समय इस्राएल के देश से एक कन्या को उठा कर ले आये थे और वह नामन की पत्नी की दासी बन गयी थी। उसने अपनी स्वामिनी से कहा, "ओह! यदि मेरे स्वामी समारिया में रहने वाले नबी से मिल जाते, तो वह उन्हें कोढ़ से मुक्त कर देते।" नामन ने अपने स्वामी को बताया कि इस्राएली कन्या ने क्या-क्या कहा है। इस पर अराम का राजा बोला, "तुम वहाँ जाओ। मैं तुम्हें इस्राएल के राजा के नाम एक पत्र दूँगा।" नामन चल पड़ा और वह चाँदी के दस तोड़े, सोने की छह हजार अशर्फियाँ और दस जोड़े कपड़े अपने साथ ले गया। उसने इस्राएल के राजा को वह पत्र दिया। उस में यह लिखा था, "मैं इस पत्र के साथ अपने सेवक नामन को आपके पास भेजता हूँ, जिससे आप उसे कोढ़ से मुक्त कर दें।" इस्राएल का राजा पत्र पढ़ते ही अपने वस्त्र फाड़ कर बोल उठा, "मैं तो ईश्वर नहीं हूँ, जो मार और जिला सकता है! तो, उसने किसी को कोढ़ से मुक्त करने के लिए क्यों मेरे पास भेजा है? वह निश्चय ही मुझ से लड़ने का बहाना ढूँढ़ रहा है।"जब ईश्वर–भक्त एलीसय को यह पता चला कि इस्राएल के राजा ने अपने वस्त्र फाड़ डाले हैं, तो उसने राजा के पास यह कहला भेजा, “आपने क्यों अपने वस्त्र फाड़ डाले हैं? वह मेरे पास आये, तो वह जान जायेगा कि इस्राएल में एक नबी विद्यमान है।'' इसलिए नामन अपने घोड़ों और रथों के साथ आ कर एलीसय के घर के द्वार पर खड़ा हो गया। एलीसय ने उसे यह संदेश कहला भेजा, "आप जा कर यर्दन नदी में सात बार स्नान कीजिए, आपका शरीर स्वच्छ हो जायेगा और आप शुद्ध हो जायेंगे।" नामान क्रुद्ध हो उठा और यह कहते हुए चला गया, "मैं समझ रहा था कि वह स्वयं बाहर आ कर मुझ से मिलेंगे, अपने प्रभु– ईश्वर का नाम ले कर प्रार्थना करेंगे और कोढ के स्थान पर हाथ फेर कर उसे दूर कर देंगे। क्या दमिश्क की अबाना और फरपर नामक नदियों का जल इस्साएल के सब जलाशयों से बढ़कर नहीं है? क्या मैं उन में स्नान कर शुद्ध नहीं हो सकता था?” इस पर वह मुड़ कर क्रोध के आवेश में चला गया। उसके सेवक उसके पास आये और यह कह कर उसे समझाने लगे, “पिता! यदि नबी ने आप को कोई कठिन कार्य करने को कहा होता, तो आप उसे अवश्य करते। जब उन्होंने इतना ही कहा - स्नान कीजिए और आप शुद्ध हो जायेंगे, तो आप को ऐसा अवश्य करना चाहिए।'' इसलिए उसने जा कर यर्दन नदी में सात बार डुबकी लगायी, जैसा कि एलीसय ने उस से कहा था, और उसका शरीर फिर छोटे बालक के शरीर जैसा स्वच्छ हो गया। वह अपने सब परिजनों के साथ एलीसय के यहाँ लौटा। वह भीतर जा कर उसके सामने खड़ा हो गया और बोला, "अब मैं जान गया हूँ कि इस्राएल को छोड़ कर और कहीं पृथ्वी पर कोई देवता नहीं है।”यह प्रभु की वाणी है।
Advertisement

Where is it happening?

Sampangiram Nagar, Bangalore, India

Event Location & Nearby Stays:

Know what’s Happening Next — before everyone else does.
Nirdosh
Host or PublisherNirdosh

Ask AI if this event suits you