विज्ञान रोमांच (Hindi)
Schedule
Wed, 18 Feb, 2026 at 09:30 am to Thu, 19 Feb, 2026 at 05:00 pm
UTC+00:00Location
Dame Margaret Barbour Building | Newcastle upon Tyne, EN
About this Event
न्यूकासल विश्वविद्यालय के साइंस एडवेंचर्स कार्यक्रम में आपका स्वागत है!
साइंस एडवेंचर्स एक निःशुल्क कार्यक्रम है जिसमें परिवारों स्कूल की छुट्टियों के दौरान भाग ले सकते हैं। हमारे साथ मनोविज्ञान और विज्ञान (साइकोलोजी और साइंस) के बारे में दिलचस्प क्रियाकलाप और प्रदर्शनों से भरा एक दिन बिताएँ। आप विश्वविद्यालय में हो रहे विभिन्न वैज्ञानिक अनुसंधान प्रयोगों में भी भाग ले सकते हैं! इस कार्यक्रम में, प्रत्येक बच्चे को एक क्रिया कलाप पुस्तिका, गिफ्ट बैग, रिफ्रेश्मन्ट, स्नैक्स और बहुत सारे स्टिकर मिलेंगे! वयस्कों के लिए भी रिफ्रेश्मन्ट की व्यवस्था है।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए, अपने लिए उपयुक्त समय पर रजिस्टर करें। हम सुबह दो सत्र (9:30am, 10:30am) और दोपहर में तीन सत्र(12:30pm, 1:30pm and 2:30pm) कर रहे हैं। प्रत्येक सत्र ढाई घंटे का होगा। आपको प्रति बच्चे के लिए एक टिकट रजिस्टर करना है (वयस्कों को टिकट की आवश्यकता नहीं है)।
एक बार आपका रेजिस्ट्रैशन हो जाने पर, साइंस एडवेंचर्स टीम आपसे संपर्क करेगी और आपको उन विभिन्न अध्ययनों के बारे में जानकारी प्रदान करेगी जिनमें आपका बच्चा भाग ले सकता है। इसके बाद, यह आपको सहमति फार्म पर ले जाएगा जो अध्ययनों में भाग लेने के लिए आवश्यक है।
सभी सहभागिता स्वैच्छिक है, और आप उन अध्ययनों का चयन कर सकते हैं जिनमें आप चाहते हैं कि आपका बच्चा भाग ले। यदि आप किसी शोध में भाग नहीं लेना चाहते हैं तो भी कृपया मनोविज्ञान और विज्ञान (साइकोलोजी और साइंस) क्रियाकलाप से सीखने के लिए अवश्य आइए। यदि आप इस दिन के बारे में अनिश्चित हैं और यह नहीं जानते कि अध्ययन का हिस्सा बनना कैसा होता है, तो कृपया हमसे संपर्क करने में संकोच न करें, और हम ज़रूर आपको कार्यक्रमों के बारे में बताएंगे।
साइंस एडवेंचर्स सत्र डेवलपमेंटल साइकोलोजी विभाग के शोधकर्ताओं द्वारा आयोजित किए जाते हैं। न्यूकासल में परिवारों के लिए विज्ञान की उपलब्धता में सुधार करने के लिए यह उनका नया कार्यक्रम है। प्रत्यक्ष आउटरीच प्रोग्राम के माध्यम से, वे समुदाय और स्कूल ऑफ़ साइकोलोजी के बीच साझेदारी बनाना चाहते हैं।
अपने अंदर के वैज्ञानिक को बाहर लाने और खोज की यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए! विज्ञान की दुनिया के बारे में मज़ेदार और रोचक तरीके से सीखना का यह अच्छा अवसर न चूकें।
जल्द ही मिलेंगे!
Where is it happening?
Dame Margaret Barbour Building, Richardson Road, Newcastle upon Tyne, United KingdomEvent Location & Nearby Stays:
GBP 0.00


















