हिलजात्रा

Schedule

Tue, 25 Aug, 2026 at 10:30 am

UTC+05:30
Location

Sector 16, Rohini | New Delhi, DL

Advertisement
हिलजात्रा केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की आत्मा, आस्था, परंपरा और लोक जीवन का जीवंत स्वरूप है। पिथौरागढ़ की लगभग 500 वर्ष पुरानी यह अद्भुत लोक परंपरा हमें अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपने पूर्वजों से जोड़ने का कार्य करती है। लखियाभूत की दिव्य प्रस्तुति, पारंपरिक मुखौटा नृत्य, कृषि संस्कृति के प्रतीकात्मक दृश्य और लोक जीवन की झलक हिलजात्रा को उत्तराखण्ड की सबसे विशिष्ट सांस्कृतिक धरोहरों में स्थान दिलाते हैं। जब ढोल और दमाऊँ की गूंज के साथ हिलजात्रा का स्वरूप सजीव होता है, तब केवल एक प्रस्तुति नहीं होती, बल्कि सदियों पुरानी लोक आस्था और संस्कृति पुनः जीवंत हो उठती है। उत्तराखण्ड लोक महोत्सव 2026 में देवभूमि की इसी गौरवशाली विरासत का भव्य प्रदर्शन होगा, जहाँ नई पीढ़ी अपनी संस्कृति को जान सकेगी और पुरानी पीढ़ी अपनी स्मृतियों को फिर से जी सकेगी। भारत का सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला उत्तराखण्डी सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 अगस्त 2026 से 14 सितम्बर 2026 रामलीला मैदान, रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली आइए, अपनी लोक संस्कृति, अपनी परंपराओं और अपनी पहचान को सम्मान देने के इस महाआयोजन का हिस्सा बनें।
Advertisement

Where is it happening?

Sector 16, Rohini, Delhi, India, New Delhi

Event Location & Nearby Stays:

Know what’s Happening Next — before everyone else does.
\u0917\u094d\u0930\u093e\u092e \u0915\u0941\u092e\u094c\u0921\u093c
Host or Publisherग्राम कुमौड़

Ask AI if this event suits you