शोषितों का रंगमंच (TOTO) : एक परिचय
Schedule
Wed Sep 25 2024 at 09:00 am to Mon Sep 30 2024 at 05:00 pm
UTC+05:30Location
Sambhaavnaa Institute, Kandbari | Dharamsala, HP
Advertisement
अधिक जानकारी और आवेदन भरने के लिए यह लिंक पर जाए: https://www.sambhaavnaa.org/programs/toto-hindi-2024/पृष्ठभूमि
मानव समाज एक सांस्कृतिक समाज है। मानव की सोच और उसका व्यवहार संस्कृति से प्रभावित और संचालित होता है। जहां एक ओर मानव समाज अपनी संस्कृति से संचालित होता है। वहीं दूसरी ओर उस समाज में पितृसत्ता पूंजीवाद जातिवाद नस्लभेद और साम्प्रदायिकता भी मौजूद हैं। इस तरह इंसानी समाज में एक इंसान के द्वारा दुसरे इंसान के शोषण और दमन की व्यवस्था भी मौजूद है। इस दमन और शोषण को देख पाना और इससे आज़ाद होकर शोषण मुक्त समाज बनाना हमेशा से कुछ लोगों का सपना रहा है। चूंकि दमन और शोषण हमारे समाज में व्यवस्था और संस्कृति के भेष में मौजूद है इसलिए इसे मिटाने का काम भी सांस्कृतिक औजारों से ही हो सकता है। नाटक या रंगमंच एक ऐसी ही विधा है जिसके मार्फ़त हम समाज में मौजूद पितृसत्ता पूंजीवाद जातिवाद नस्लभेद आधारित दमन और शोषण पर पीड़ितों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। इसके साथ साथ चर्चा शुरू करके इस शोषण से मुक्ति के रास्ते तलाशने के लिए भी उत्पीड़ितों के बीच चर्चा की प्रक्रिया शुरू करने का माध्यम बन सकते हैं।
शोषितों का रंगमंच Theatre of the Oppressed (Toto) और बातचीत की संस्कृति
शोषितों का रंगमंच Theatre of the Oppressed (Toto) और बातचीत की संस्कृति समानता और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के राजनीतिक विचारों पर आधारित एक अभ्यास है। दुनिया भर में, विभिन्न आंदोलनों, समुदायों और संगठनों ने इसका उपयोग सामाजिक-सांस्कृतिक बदलाव शुरू करने के लिए किया है। Toto लोगों का एक रंगमंच है। इस प्रकार के थिएटर का अभ्यास करने वाले जन समुदाय से आते हैं और उन्हें थिएटर कलाकार होने की आवश्यकता नहीं है। यह थिएटर एक ऐसा माध्यम है जो विभिन्न संवाद की स्थिति बनाता है और समाज में बदलाव का अवसर प्रदान करता है।
Advertisement
Where is it happening?
Sambhaavnaa Institute, Kandbari, KANDBARI,Palampur, Dharamsala, IndiaEvent Location & Nearby Stays: