दशठ्ठी(करवा चौथ) की शुभकामनाए ... दशठ्ठी रामपुर बुशहर के ब्राह्मण समुदाय का पारम्पारिक वर्त है जो दस दिन पहले गणपति, और अखरोट की पुजा से शुरु होता है ,दस दिन तक 10 दूब/जूब की डालीयों, गुड से पूजा जाता है, दसवे दिन वर्त रखकर सुबह सूर्य शाम चन्द्रमा को अर्ध देकर वर्त पुजा जाता है,सुहागीन महिलाए सज धज कर वर्त के लिए तैयार होती है ,चावल और जल से भरे कलश पूजा स्थल पर रखे जाते हैं , बिरला संगण (बिरला सहेली) की लोक कथा 5-6 बजे पढी जाती है| चावल के आटे से बने सिन्दूर से रंगे चान्द और सुरज अर्ध के साथ अर्पित किए जाते है | बाद मे, पूजे हुए अखरोट को छत की तरफ उछाल दीआ जाता है |बच्चे अखरोट को ढुन्ढते है | महिलाए सुहागीया आपस मे बान्टती है| पहले सरगी खाने और छलनी से चन्दरमा देखने का रिवाज नही था पर अब यह भी चल पडा है.......ईश्वर सबको सुख सौभाग्य दे |
Advertisement
Where is it happening?
Barakhamba, Delhi, India, New Delhi
Event Location & Nearby Stays:
Know what’s Happening Next — before everyone else does.